हेपेटाइटिस बी में कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:22

हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए डाइट: जानें इस बीमारी में क्या खाना फायदेमंद है और क्या नहीं खाना चाहिए

हेपेटाइटिस की समस्या में मरीज को दवाओं के सेवन के साथ खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए, जानें इस बीमारी में क्या खाना फायदेमंद है और क्या नहीं।

हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक संक्रामक बीमारी है जिसमें लिवर को सबसे ज्यादा नुक्सान पहुंचता है। इस समस्या में बैक्टीरिया की वजह से संक्रमण एक इंसान से दूसरे इंसान में भी जा सकता है। वैसे तो हेपेटाइटिस के कई प्रकार होते हैं लेकिन इन सभी में हेपेटाइटिस बी को सबसे खतरनाक बीमारी माना जाता है। हेपेटाइटिस की बीमारी संक्रमण जनित बीमारी है जिसमें इसका वायरस संक्रमित सुई या असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से भी फैलता है। हेपेटाइटिस की बीमारी ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, कुछ दवाओं के सेवन और वायरस के संपर्क में आने से होती है। इस बीमारी से ग्रसित होने के बाद व्यक्ति के शरीर से पूरी तरह इसके वायरस को ख़त्म नहीं किया जा सकता। हेपेटाइटिस की बीमारी में इलाज और खानपान (Hepatitis Diet) से ही इसे कंट्रोल किया जाता है। हेपेटाइटिस की बीमारी में मरीज दवाओं के सेवन के साथ अपने खानपान को संतुलित रखकर इससे निजात पा सकता है। आइये जानते हैं इस बीमारी में मरीज का खानपान कैसा होना चाहिए और इससे बचने के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद है।
5 तरह की होती है हेपेटाइटिस की समस्या (5 Types of Hepatitis)

हेपेटाइटिस की समस्या लिवर को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। इस समस्या में लिवर में सूजन और इंफेक्शन हो जाता है। यह इंफेक्शन 5 तरह का होता है।

हेपेटाइटिस ए

हेपेटाइटिस ए की समस्या एचएवी वायरस के संक्रमण के कारण होती है। आमतौर पर यह समस्या हेपेटाइटिस ए से संक्रमित व्यक्ति के मल, दूषित भोजन या दूषित पानी की वजह से फैलती है।


हेपेटाइटिस बी
यह संक्रमण एचबीवी वायरस से ग्रसित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ जैसे रक्त, योनि स्राव, या वीर्य के संपर्क में आने से फैलती है। हेपेटाइटिस बी नशीली दवाओं के इंजेक्शन, संक्रमित यौन संबंध और रेजर आदि से भी हो सकती है।

हेपेटाइटस सी

हेपेटाइटिस सी एचसीवी वायरस से ग्रसित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से होती है। आमतौर पर यह समस्या यौन संबंध और इंजेक्शन से फैलती है।

हेपेटाइटिस डी
इसे डेल्टा हेपेटाइटिस भी कहा जाता है, यह एचडीवी के कारण होने वाली एक गंभीर बीमारी है। एचडीवी संक्रमित व्यक्ति के खून से संपर्क में आने के कारण यह समस्या एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो जाती है।

हेपेटाइटिस ई

हेपेटाइटिस ई की बीमारी दूषित पानी और गंदे स्थान पर ज्यादा होती है।

कैसी होनी चाहिए हेपेटाइटिस की समस्या में डाइट? (Hepatitis Diet Foods)
हेपेटाइटिस की समस्या तेजी से किसी भी इंसान में फैल सकती है। हेपेटाइटिस की बीमारी गंभीर होने पर लिवर को हमेशा के लिए खराब भी कर सकती है। इसलिए इस बीमारी को जानलेवा बीमारी भी माना जाता है। हालांकि इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति दवा और खानपान में बदलाव कर स्वस्थ हो सकता है। इस बीमारी में इन खाद्य पदार्थों के सेवन से फायदा मिलता है।

1. हेपेटाइटिस से संक्रमित व्यक्ति के लिए साबुत अनाज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस समस्या में साबुत अनाज के साथ-साथ गेहूं की दलिया, ब्रेड, दलिया, ब्राउन राइस, होल ग्रेन पास्ता और खिचड़ी आदि का सेवन कर सकते हैं।

2. इस समस्या में लिवर के लिए फायदेमंद फल और सब्जियां जरूर खानी चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर फल और सब्जियों के सेवन से इस बीमारी में फायदा मिलता है। जिन सब्जियों में स्टार्क की मात्रा होती है उनका सेवन जरूर करें।

3. प्रोटीन की भरपूर मात्रा के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा लीन चिकन, फली वाली सब्जी और अंडे व सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।

4. हेपेटाइटिस की समस्या में हेल्दी वसा का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप डाइट में ऑलिव आयल और अलसी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. सोयाबीन और इससे बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी हेपेटाइटिस की समस्या में फायदेमंद माना जाता है।

हेपेटाइटिस की समस्या से इन चीजों के सेवन से रहे दूर (Foods to Avoid in Hepatitis)

सोडियम की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थ
रेडमीट
अजवाइन
टमाटर
संतृप्त वसा
ट्रांस फैट
शुगर की अधिक मात्रा वाले फूड्स
शराब
प्रोसेस्ड फूड्स
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

ऊपर बताये गए खाद्य पदार्थों का सेवन करना हेपेटाइटिस की समस्या में फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इस समस्या में अधिक नमक, चीनी और फैट वाले फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए। हेपेटाइटिस के मरीजों को दिन में कम से कम तीन बार भोजन करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम और दवाओं के सेवन से ही इस समस्या से निजात मिल सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info